मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सक्ती, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सुशासन तिहार के तहत ग्राम ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सक्ती ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शनिवार को सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की बताई जाती है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को और भी विशेष बनाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक ले रहे हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम ठठारी में आयोजित जनचौपाल में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

