नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई विकास घोषणाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई विकास घोषणाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जीपीएम, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


निमधा गांव में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की घोषणा, महिलाओं को ‘करोड़पति दीदी’ बनने का दिया मंत्र

मरवाही ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अनूठा और आत्मीय जनसंवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री गांव में आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर सीधे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, राशन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों से मौके पर ही फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार के माध्यम से शासन को सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें मौके पर ही निपटाया जा रहा है, जबकि अन्य मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों और मरवाही विधायक ने ग्राम निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम तथा सर्वसमाज के लिए मंगल भवन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को स्वीकार करते हुए तीनों निर्माण कार्यों की तत्काल घोषणा की।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से भी संवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं केवल लखपति नहीं बल्कि “करोड़पति दीदी” बनने का लक्ष्य रखें। महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और बच्चों की शिक्षा व घरेलू जरूरतों में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधा का विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समयबद्ध समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिला समूहों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रहे हैं।
ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद लिया, जिनमें जामुन, भाजी, आम की चटनी और आमपना शामिल रहे।
इस अवसर पर ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया, जिसमें स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां संकलित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष और सफलता का जीवंत दस्तावेज है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now