नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, मुख्य मार्ग से शॉपिंग सेंटर तक अंधेरा पसरा – जन सुविधाओं के लिए बना शौचालय भी बंद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, मुख्य मार्ग से शॉपिंग सेंटर तक अंधेरा पसरा – जन सुविधाओं के लिए बना शौचालय भी बंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सीएसईबी कॉलोनी शॉपिंग सेंटर में अंधेरे से बढ़ी परेशानी, 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद; सुलभ शौचालय भी ताले में बंद, चोरी की घटनाएं

आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के पश्चिम क्षेत्र दर्री उपनगर स्थित सीएसईबी कॉलोनी आवासीय परिसर के शॉपिंग सेंटर में पिछले लगभग 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। इससे स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय दुकानें बंद कर घर लौटते वक्त अंधेरे के कारण असुरक्षा का माहौल बना रहता है। लोगों ने आशंका जताई है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं, 

जबकि यहां स्टेट बैंक का ब्रांच भी है और स्टेट बैंक का एटीएम भी है, बाजू इसके ना तो बिजली विभाग ध्यान दे रहा है ना ही सिविल विभाग, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।


इसी क्षेत्र से जुड़ी एक और समस्या भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीएसईबी के सिविल विभाग द्वारा व्यापारियों और गुरुवार बाजार में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन अब तक उसे आम जनता के लिए चालू नहीं किया गया है। शौचालय परिसर में लंबे समय से ताला लगा हुआ है।


स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बंद पड़े शौचालय के बाहर लगे वॉश बेसिन को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जबकि पाइप और टोटी जैसी सामग्री भी चोरी कर ली गई है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा लंबे समय से बंद पड़े सुलभ शौचालय को आम जनता के लिए खोला जाए, ताकि बुनियादी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now