नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग बालिकाओं से जुड़े दो मामलों में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग बालिकाओं से जुड़े दो मामलों में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी

02 जून और 05 जून को दर्ज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, अभियान संवेदना के तहत दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ ACGN:- महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले मामले में एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि ढिमरापुर निवासी विकास नामदेव (25 वर्ष) का उनके परिवार में लंबे समय से आना-जाना था। परिवार के अनुसार आरोपी और उसके परिजनों द्वारा बालिका के बालिग होने पर विवाह कराने का आश्वासन दिया गया था, जिससे परिवार को उस पर विश्वास था। शिकायत में बताया गया कि मार्च 2024 में आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर नाबालिग को अपने घर ले जाकर उससे संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा।

आरोपी- अभिनेश चौहान


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने बालिका की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लिए थे तथा उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक दबाव में रखता था। काफी समय तक यह बात परिवार से छिपी रही, लेकिन जब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तब 05 जून 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 55/2026 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दूसरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से सामने आया। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि 02 जून 2026 की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात जब उसकी नींद खुली तो उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में नहीं थी। परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन आसपास उसकी तलाश की। बाद में बालिका एक युवक के घर पर मिली।

आरोपी- विकास नामदेव


परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बालिका ने घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने आपसी सलाह-मशविरा कर 05 जून 2026 को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 56/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अभिनेश चौहान (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, प्रमिला महंत, मालती कंवर, शीला टोप्पो और प्रतिमा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी (पुलिस के अनुसार) :-
विकास नामदेव (25 वर्ष), निवासी ढिमरापुर, रायगढ़।
अभिनेश चौहान (26 वर्ष), निवासी रायगढ़।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now