नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेंट्रल बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेंट्रल बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

जयस्तम्भ चौक स्थित बैंक कार्यालय में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल और प्रशासन की तत्परता से स्थिति हुई नियंत्रित

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र जयस्तम्भ चौक स्थित बॉम्बे मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया और कुछ ही समय में उस पर नियंत्रण पा लिया। आग लगने की घटना के बाद आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में मौजूद लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।


घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
उन्होंने बताया कि घटना ऐसे समय हुई जब कार्यालय बंद था, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि भवन के कुछ हिस्सों तथा कार्यालय में रखे दस्तावेजों एवं अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने की संभावना है, जिसका विस्तृत आकलन किया जा रहा है।


कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आग लगने के कारणों की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बचाव एवं राहत कार्य के दौरान एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, जिला सेनानी नगर सेना श्री पुष्पराज सिंह, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से मौके पर मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now