25 लीटर प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार- गुढ़ियारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 249 शीशी कोडीन सिरप और मोबाइल जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
झाबक पेट्रोल पंप के पास ग्राहकों की तलाश कर रहा था आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 249 शीशी नशीली सिरप, कुल लगभग 25 लीटर मात्रा तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के झाबक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार साहू निवासी दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद हुई। पुलिस द्वारा सिरप रखने और बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 249 शीशी कोडीन युक्त नशीली सिरप, जिसकी कुल मात्रा लगभग 25 लीटर है, तथा एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में नशीली सिरप के स्रोत, सप्लायर और खरीददारों की जानकारी जुटाने के लिए बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। संभावना है कि जांच के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
अनिल कुमार साहू, पिता – स्व. विजय चंद्र साहू, उम्र – 33 वर्ष, निवासी – मंगल वाड़ा, थाना चरौदा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

