खमतराई पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार – बिक्री से पहले ही दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 40 ग्राम गांजा समेत ₹1.80 लाख की संपत्ति जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
सरायपाली स
रायपुर लाई गई थी गांजे की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा की खेप लेकर बिक्री के लिए पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 जून 2026 को थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 04 NM 4477 में अवैध गांजा लेकर मेटल पार्क रोड, रावांभाठा क्षेत्र में बिक्री करने आने वाला है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र कुमार ध्रुव बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिक्की से सेलोटेप में लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जांच और तौल करने पर उसमें 2 किलो 40 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजा सरायपाली क्षेत्र से लाकर रायपुर में सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया को देने और आगे खपाने की तैयारी में था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और गांजा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जब्त संपत्ति :-
02 किलो 40 ग्राम गांजा – अनुमानित कीमत ₹1,00,000
एक्टिवा क्रमांक CG 04 NM 4477 – ₹50,000
बिना नंबर हीरो होंडा स्प्लेंडर – ₹10,000
02 मोबाइल फोन – ₹20,000
कुल जब्ती :- ₹1,80,000
गिरफ्तार आरोपी :-
1. महेंद्र कुमार ध्रुव, पिता – सुनील कुमार ध्रुव, उम्र – 44 वर्ष, निवासी – बीरगांव, थाना खमतराई, रायपुर
2. सुधांशु उर्फ शुभम अवधिया, पिता – दीपक अवधिया, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – बीरगांव, थाना खमतराई, रायपुर
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

