नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

308 करोड़ के केशकाल घाट बायपास का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009


निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बस्तर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

कोंडागांव ACGN:- उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय मार्ग पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बायपास के दोनों छोरों का जायजा लिया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि केशकाल घाट बायपास बस्तर संभाग और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र पूरा कर आम लोगों के लिए आवागमन प्रारंभ कराना है।


लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत दो वृहद पुल और दो मध्यम पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद केशकाल घाट में लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही बस्तर संभाग की ओर जाने वाले वाहनों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।


उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान श्री साव ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर में केशकाल से सलना तक चल रहे सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।


अपने प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकटवर्ती बेड़मा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई तथा जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण और समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now