सीजीपीएससी परीक्षा केंद्र का उच्चस्तरीय निरीक्षण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर विशेष जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- जिला संवाददाता अनादि पांडेय
कलेक्टर एवं सीजीपीएससी सदस्य ने जे.आर. दानी कन्या शाला परीक्षा केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने परीक्षा संचालन को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्र में कूलर, ठंडे पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों तथा चिकित्सा दल की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल तथा तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

