पौसरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद वृक्षारोपण, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कटघोरा वनमंडल के आयोजन में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगाए छायादार एवं फलदार पौधे, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
कोरबा ACGN:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पौसरा में कटघोरा वनमंडल द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम वन विभाग एवं कटघोरा वनमंडल के अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा, अरदा जनपद पंचायत सदस्य श्रवण कुमार, ग्राम पंचायत पौसरा की सरपंच बंसती एक्का, उप सरपंच संजू यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

उपस्थित ग्रामीणों और जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव तैयार करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी बच्चे की तरह देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए कटघोरा वनमंडल एवं वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पौसरा के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ भी ली।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

