नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व पर्यावरण दिवस पर रजगामार में हुआ वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व पर्यावरण दिवस पर रजगामार में हुआ वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उप सरपंच, पंच एवं भाजपा कुदमुरा मंडल के पदाधिकारियों ने ओमपुर स्टेडियम में लगाए पौधे

कोरबा ACGN:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम रजगामार में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ओमपुर स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की उप सरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया, वार्ड क्रमांक 15 की पंच श्रीमती पुष्पा सिंह मरावी, श्रीमती शारदा बाई उइके, वार्ड क्रमांक 9 के पंच एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री अज्ञात यादव, भाजपा कुदमुरा मंडल के महामंत्री कौशल चौरसिया, वार्ड क्रमांक 8 की पंच श्रीमती राधा नेताम, मुकेश नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता और संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छ वायु, बेहतर जलवायु और स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ग्रामीणों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रकृति संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now