विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली छत्तीसगढ़ की पहली ई-व्हीकल जागरूकता रैली “ड्राइव फॉर अर्थ”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और हरित भविष्य का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे जनप्रतिनिधि और नागरिक
कोरबा ACGN:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ की पहली ई-व्हीकल (ई.वी.) जागरूकता रैली “ड्राइव फॉर अर्थ” का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ घंटाघर ओपन थिएटर से हुआ, जहां कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महापौर संजू देवी राजपूत एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में निकली इस रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा एवं ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली घंटाघर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार पहुंची, जहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम कोरबा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। आगामी वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सोलर एनर्जी को अपनाने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि वृक्ष हमारी अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सघन वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की हरियाली हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देना हम सभी का दायित्व है।
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन-प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, ई-वाहनों को अपनाने और सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर, कलेक्टर, आयुक्त एवं अन्य अतिथियों ने सभागार परिसर में वृक्षारोपण किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को पौधे वितरित किए गए तथा निगम कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
रैली एवं कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

