नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा प्रशिक्षण

कोरबा ACGN:- गर्मी की छुट्टियों को खेल और प्रतिभा के उत्सव में बदलने के उद्देश्य से कोरबा जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के सीनियर क्लब परिसर स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन में ताइक्वांडो खेल प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।
यह प्रशिक्षण शिविर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बच्चों और युवाओं को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, जिससे वे खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखार सकें और भविष्य में प्रतियोगी स्तर तक पहुंचने के लिए तैयार हो सकें।
एचटीपीएस प्रबंधन द्वारा इस खेल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बच्चों के लिए ताइक्वांडो खेल किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।


प्रशिक्षक लोकेश राठौर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने जानकारी दी कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 जून 2026 तक किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी एवं खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं और प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन की इस पहल को बच्चों और अभिभावकों द्वारा भी सराहा जा रहा है। शिविर के माध्यम से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now