स्थानीय निकाय उपचुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा में भाजपा की विजय पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया आभार
अम्बिकापुर ACGN :- छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय उपचुनावों एवं अध्यक्ष पदों पर भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा के विकासोन्मुखी कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट संकेत देते हैं कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से संतुष्ट है तथा विकास की निरंतरता चाहती है।

उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 762 मतों के बड़े अंतर से शानदार और एकतरफा जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने 362 मतों के अंतर से विजय हासिल कर पार्टी का परचम लहराया है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बम्हनीडीह, सहसपुर लोहारा और शिवनंदनपुर में मिली यह सफलता दर्शाती है कि कांग्रेस के वादों और दावों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है तथा विकास के लिए भाजपा को ही सबसे भरोसेमंद विकल्प माना है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता इस जीत के वास्तविक हकदार हैं और वे सभी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा जनता द्वारा व्यक्त किए गए इस विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगी। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की जीत है, जिन्होंने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

