पर्यावरण दिवस पर एंड्रुज वार्ड में हुआ वृक्षारोपण, युवा पार्षद रोशन सोनी ने दिया हरियाली का संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अगर नदी किनारे पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मुंगेली ACGN :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 में युवा पार्षद रोशन सोनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्डवासियों एवं सहयोगियों के साथ अगर नदी के किनारे पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
युवा पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के कारण ऑक्सीजन की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास उपलब्ध स्थानों पर पौधारोपण करे और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छ वायु, छाया और प्राकृतिक संसाधनों का आधार भी हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पार्षद रोशन सोनी ने वार्डवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
इस अवसर पर एलआईसी अधिकारी श्याम साहू, बिहारी साहू, राजू साहू, रामकुमार साहू, राकेश सोनकर, अजय साहू एवं अंकित जायसवाल सहित वार्ड के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं सहयोगी साथी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

