नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डोंगानाला में विकास की बड़ी सौगात, 159 करोड़ से अधिक के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डोंगानाला में विकास की बड़ी सौगात, 159 करोड़ से अधिक के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

कोरबा ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम डोंगानाला में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ 63 लाख 14 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही जनकल्याण का आधार है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में कुल 153 करोड़ 66 लाख 61 हजार रुपये की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 5 करोड़ 96 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
प्रमुख भूमिपूजन कार्य
सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कोटमी-पसान-जटगा-कटघोरा मार्ग के 50.60 किलोमीटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल रहा, जिसकी लागत 85 करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपये है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।
इसके अलावा सीएसईबी चौक से जैन चौक, आईटीआई चौक होते हुए कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 36 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये है। यह परियोजना शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कटघोरा में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 18 करोड़ 07 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा।
इसके साथ ही कोरबा रिंग रोड से मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग, उप संचालक कृषि भवन, सलिहाभाठा से पुरेनाखार पहुंच मार्ग, राज्य मार्गों पर जंक्शन सुधार एवं कैश बैरियर कार्य तथा बंचर से जटांगपुर सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण
कार्यक्रम में जवाली नलजल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया गया, जिस पर 2 करोड़ 10 लाख 83 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इसके माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अलावा जटांगपुर और मदनपुर नलजल प्रदाय योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।
शिक्षा एवं छात्रावास सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नूनेरा स्थित 50 बिस्तरीय कन्या छात्रावास में विभिन्न निर्माण कार्यों तथा मुड़ापार ईडीयू में शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं लाफा, अजगरबहार और फरसवानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के आवासीय भवन भी जनता को समर्पित किए गए।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कोरबा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now