नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में 1153 आवेदन प्राप्त, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में 1153 आवेदन प्राप्त, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

हर्राटिकरा जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, 27 पंचायतों के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सरगुजा ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार-2026 आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।


हर्राटिकरा क्लस्टर की 27 ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 1153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1106 मांग संबंधी तथा 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। इनमें से 22 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार की मंशा केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जवाबदेह और जनोन्मुखी कार्यशैली का उदाहरण है, जहां प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन तथा अन्य जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक 69 हजार से अधिक हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की।


उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 59 विद्यालयों को अतिरिक्त भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन चुका है। वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर ने इसे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी पहल बताते हुए ग्रामीणों से अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने का आग्रह किया।


शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। लाभार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, स्वच्छता किट, पेंशन स्वीकृति आदेश, हरित खाद, पीएम किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड तथा बिहान समूह की महिलाओं को चेक प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ श्री राजेश सेंगर, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण का भरोसा भी अधिकारियों द्वारा दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now