बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों के साथ मना रहे जन्मदिन, बांट रहे खुशियाँ और पोषण का संदेश
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना एवं न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” जिले में सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बनता जा रहा है। इस पहल के माध्यम से शासकीय कर्मचारी अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा से जोड़ते हुए बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कर रहे हैं।
इसी क्रम में एएनएम श्रीमती पार्वती नेताम ने आंगनबाड़ी केंद्र हांडीपारा तथा एमपीडब्लू श्री राजकुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र किराना में बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें फल एवं पौष्टिक आहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्वस्थ जीवन, पौष्टिक भोजन और शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि समाज के उन बच्चों तक खुशियाँ पहुँचाना है, जिन्हें ऐसे अवसरों का इंतजार रहता है।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभिनव पहल लगातार जनसहभागिता प्राप्त कर रही है। शासकीय कर्मचारी स्वेच्छा से अपने विशेष अवसरों को बच्चों के साथ साझा कर रहे हैं, जिससे बच्चों को पोषण के साथ-साथ आत्मीयता और अपनापन भी मिल रहा है।
“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ संवेदनशील और सहभागी प्रशासन की भावना को भी मजबूत कर रहा है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रहे हैं तथा समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

