खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन “निश्चय” के तहत 346 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर (ग्रामीण), छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
भैंसा, अमसेना और कोड़ापार में ताबड़तोड़ कार्रवाई, पिता-पुत्र सहित चार आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
रायपुर (ग्रामीण) ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 346 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरोरा, भैंसा और अमसेना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई में खरोरा के देवारपारा निवासी हितेन्द्र यादव उर्फ छोटू यादव (24 वर्ष) के कब्जे से 47 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 460 मिलीलीटर तथा कीमत लगभग 4,700 रुपये आंकी गई है।
दूसरी कार्रवाई में भेजरीडीह निवासी सुल्तान गेंडरे (32 वर्ष) के पास से 45 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 100 मिलीलीटर तथा कीमत लगभग 4,500 रुपये बताई गई है।
तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम कोड़ापार में की गई, जहां पिता-पुत्र गवाही लाल ओगरे (50 वर्ष) और राका ओगरे (27 वर्ष) के कब्जे से 254 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 45 लीटर 720 मिलीलीटर है, जिसकी कीमत लगभग 25,400 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PG 8570 भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 258/26, 259/26 एवं 260/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

