नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – बिरयानी सेंटर से शराब जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – बिरयानी सेंटर से शराब जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिलेभर में विशेष छापेमार अभियान जारी

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष छापेमार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।


जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि मुंगेली नगर स्थित बस स्टैंड के समीप संचालित एक बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर की गई जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान मौके से 18 नग पाव गोवा व्हिस्की, कुल 3.24 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।


इसी अभियान के तहत जवाहर वार्ड क्रमांक में स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का मामला उजागर हुआ। मौके से शराब एवं अन्य सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत कार्रवाई की गई।


इसके अलावा सुरीघाट क्षेत्र में कृपाराम डांडे के घर से भी अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।


अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से होने वाली अवैध मदिरा तस्करी को रोकने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों एवं वाहनों की भी सघन जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी वाहन से अवैध शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रवीन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 128 आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय से जुड़े अनेक मामले शामिल हैं। विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक वृत्त-मुंगेली श्री जयसिंह मरकाम, उपनिरीक्षक वृत्त-लोरमी श्रीमती उम्मी रूमा, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-पथरिया श्री अमित शाह, मुख्य आबकारी आरक्षक श्री हरिचरण खुंटे, श्री लक्ष्मीप्रसाद खाण्डे, श्री राजेश कुमार पटेल, श्री जयेन्द्र नंदागौरी, श्री रविन्द्र क्षत्री, श्री सोमनाथ चंद्राकर, नगर सैनिक श्री गणेश राम, श्री भोजराय एवं महिला नगर सैनिक बिंदिया राजपूत सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार विशेष अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now