सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
पुलिसिंग और कानून की बारीकियां सीखेंगे नवपदस्थ उप निरीक्षक, डीआईजी एवं एसएसपी ने जारी किया आदेश
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले को 15 नए उप निरीक्षक (एसआई) मिले हैं। बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अब इन अधिकारियों को पुलिसिंग की व्यावहारिक बारीकियां सिखाने के लिए जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण थानों में पदस्थ किया गया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा इसके लिए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नवपदस्थ एसआई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की विवेचना, जनसंपर्क तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे अनुभवी पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और पुलिस सेवा के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझेंगे।
पदस्थापना सूची के अनुसार सर्वाधिक 4 उप निरीक्षकों को थाना सूरजपुर में तैनात किया गया है। वहीं थाना विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव एवं प्रतापपुर में 2-2 उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा थाना प्रेमनगर, झिलमिली एवं रामानुजनगर में 1-1 उप निरीक्षक को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान नए अधिकारी अपराध अनुसंधान, कानून व्यवस्था प्रबंधन, शिकायतों के निराकरण, सामुदायिक पुलिसिंग तथा जनता से जुड़े विभिन्न दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे भविष्य में वे अधिक दक्षता एवं प्रभावशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाएंगे।

डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी पुलिस अधिकारी के कैरियर की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने से नए उप निरीक्षकों को पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं की गहन समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा, जिससे आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

