नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशेष अभियान में तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विशेष अभियान में तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

अड्डेबाजों, संदिग्धों और देवार डेरों की सघन जांच, चार दिनों में 51 लोगों पर हुई कार्रवाई

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तेलीबांधा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थानों, अड्डेबाजों तथा देवार डेरों में सघन जांच अभियान चलाया।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जांच करते हुए कुल 22 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ एवं सत्यापन के लिए थाना लाया। तस्दीक एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा कार्रवाई उपरांत सभी आरोपियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना तेलीबांधा क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार दिनों में कुल 51 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
थाना तेलीबांधा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध गतिविधियों, अड्डेबाजी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now