नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 4.327 किलो गांजे के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, जलविहार कॉलोनी में बेचते हुए पुलिस ने दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

4.327 किलो गांजे के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, जलविहार कॉलोनी में बेचते हुए पुलिस ने दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

पूर्व में पकड़े गए गांजा तस्कर से पूछताछ में सामने आया था नाम, कई महीनों से चल रही थी तलाश

रायपुर ACGN:- थाना तेलीबांधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र के देवारपारा में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की थी। इस दौरान आरोपी दीपक साहू पिता दिनेश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा, तेलीबांधा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 3.149 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।


मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक साहू ने बताया था कि उसके पास मिला गांजा आशीष वाधवानी से प्राप्त किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आशीष वाधवानी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
इसी बीच 2 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष वाधवानी देवारपारा स्थित जलविहार कॉलोनी के आसपास गांजा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी आशीष वाधवानी पिता सुंदर वाधवानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा, तेलीबांधा को जलविहार कॉलोनी क्षेत्र से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 197/2026 में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now