नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संतोष तिवारी

महासमुंद में छापेमारी, 2 चैन माउंटेन मशीन सील, 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त

राज्य शासन के निर्देशानुसार खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी क्षेत्र में जांच के दौरान 2 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। साथ ही 3 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान संबंधित पक्षों द्वारा किसी भी प्रकार की वैध अनुमति, खनन आदेश या परिवहन पास प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद मौके पर ही अवैध खनन कार्य को बंद कराया गया।
खनिज विभाग ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दोनों मशीनों को जप्त कर सील कर दिया है। मशीनों को आगामी आदेश तक खदान मुंशी के सुपुर्द किया गया है। साथ ही संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
इसके अतिरिक्त 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टरों को जप्त कर साकरा थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
इस कार्रवाई में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय टीम की संयुक्त भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now