स्टेशन चौक पर रोता मिला 15 साल का बालक, पुलिस ने पूछा हाल, फिर परिवार तक पहुंचाया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर यातायात पुलिस की मानवीय पहल
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
पिता की डांट से नाराज होकर भाटापारा से ट्रेन में बैठकर पहुंचा था रायपुर, यातायात पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों से मिलाया
रायपुर ACGN:- गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही यातायात पुलिस की टीम की संवेदनशील पहल ने एक 15 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा दिया। घर से नाराज होकर बिना बताए भाटापारा से ट्रेन में बैठकर रायपुर पहुंचे बालक को स्टेशन चौक के गेट नंबर-01 के पास पुलिस टीम ने अकेले रोते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके पास पहुंचकर उसे ढांढस बंधाया और सहानुभूतिपूर्वक बातचीत शुरू की।
यातायात थाना फाफाडीह प्रभारी अम्बरीश शर्मा हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 606 गोपाल सिदार और सैनिक क्रमांक 03 मोहसिन खान के साथ गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान स्टेशन चौक के पास उनकी नजर अकेले बैठे रोते हुए बालक पर पड़ी। पुलिस टीम ने तत्काल उसकी स्थिति समझने का प्रयास किया और उसे भरोसा दिलाते हुए शांत कराया।
पूछताछ में बालक ने अपना नाम और पता भाटापारा, जिला बलौदाबाजार बताया। बालक ने पुलिस को बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गया था और ट्रेन में बैठकर रायपुर पहुंच गया। रायपुर आने के बाद डर के कारण वह वापस घर जाने की स्थिति में नहीं था और स्टेशन चौक के पास अकेले बैठा हुआ था।
पुलिस टीम ने बालक को डराने के बजाय उसे विश्वास में लेकर समझाइश दी और उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बालक के परिजनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बालक के मामा और बहन रायपुर पहुंचे।
पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द करने से पहले विधिवत पहचान और आवश्यक तस्दीक की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस टीम ने बालक और उसके परिजनों को समझाइश देते हुए आपसी संवाद बनाए रखने तथा ऐसी स्थिति दोबारा न बनने देने की बात कही। इसके बाद बालक अपने परिजनों के साथ सकुशल घर रवाना हुआ।
बालक के सुरक्षित मिलने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस पूरे घटनाक्रम में यातायात थाना फाफाडीह प्रभारी अम्बरीश शर्मा, आरक्षक क्रमांक 606 गोपाल सिदार और सैनिक क्रमांक 03 मोहसिन खान की तत्परता एवं संवेदनशीलता महत्वपूर्ण रही। पुलिस की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संकट में फंसे लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा और सहायता भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































