नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उच्च शिक्षा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, कॉलेज स्टाफ में मचा हड़कंप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, कॉलेज स्टाफ में मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय

मोपका निपनिया महाविद्यालय में अनुपस्थिति पर नाराजगी, छात्र हित में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश

रायपुर में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने मोपका निपनिया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही और अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अनुपस्थित पाई गईं तथा केवल सीमित संख्या में सहायक प्राध्यापक और कार्यालयीन स्टाफ ही उपस्थित मिले।
जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था एवं वित्तीय लेखा-जोखा की जानकारी भी मौके पर उपलब्ध नहीं हो सकी, जिस पर मंत्री ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।


मंत्री ने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर भी असंतोष जताते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए।
आगामी शिक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में “हेल्प डेस्क” स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयसीमा में पूर्ण करने को कहा गया है।


मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now