लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त आदेश, ठेकेदारों के भुगतान में तेजी के निर्देश
रायपुर ACGN: लोक निर्माण विभाग ने राज्य में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक को अनिवार्य रूप से अपने-अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार विभाग का उद्देश्य निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करना और स्वीकृत परियोजनाओं को समय पर प्रारंभ एवं पूर्ण कराना है। इसके लिए अधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है, ताकि कार्यों की प्रगति पर सीधे नजर रखी जा सके।
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ठेकेदारों के भुगतान प्रक्रिया को भी सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हर महीने भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों की गति प्रभावित न हो।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रमुख अभियंता स्तर पर एक-एक देयक के बजाय संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को त्रैमासिक भुगतान के लिए आवश्यक राशि का आवंटन किया जाए, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सुचारु और पारदर्शी बन सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन सुधारों का उद्देश्य निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना और विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करना है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






