नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

49 कबाड़ियों की जांच में 40 गोदाम सील, कबाड़ से भरी वाहन जब्त, 18 लोगों पर कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों और कारोबारियों की सघन जांच की गई।


अभियान के तहत कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई, जिनमें से 40 कबाड़ गोदाम आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने सभी 40 गोदामों को सील कर दिया। अब संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इसी दौरान थाना मस्तूरी क्षेत्र में कबाड़ से भरी एक वाहन को भी जप्त किया गया। वहीं 18 कबाड़ियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और बिना दस्तावेज कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now