राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महासमुंद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष तिवारी
भुरकोनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगाए नारे
महासमुंद ACGN :- पिथौरा ग्रामीण मंडल अंतर्गत भुरकोनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष एतराम साहू ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी करने से बचने की चेतावनी दी।
पुतला दहन कार्यक्रम में पिथौरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू, भाजयुमो अध्यक्ष एतराम साहू, लेखराम चक्रधारी, हेमसागर रौतिया, विकास अग्रवाल, देवचंद साहू, दुःखीश्याम साहू, घनश्याम साहू, मोतीलाल पटेल, टेकलाल डड़सेना, अभय शर्मा, देवनारायण चक्रधारी, खिरराम जगत, गैंदराम ठाकुर, राजेश प्रधान, दिगंबर पटेल, अजय पटेल, दिग्सश्वर यादव, गोविंद चंद्रकार, संतोष तिवारी, शिवप्रसाद यादव, घनकुलदीप सिन्हा, सुभाष साहू, चंद्रेश साहू, इंद्रकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा के समर्थन में भी नारे लगाए। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






