नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात नियम तोड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 120 वाहनों के चालान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यातायात नियम तोड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 120 वाहनों के चालान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हाईवे और शहर में चला विशेष जांच अभियान, डेढ़ लाख से अधिक की वसूली

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 मई 2026 को रायगढ़ यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रिकॉर्ड 120 वाहनों पर कार्रवाई की और एक लाख 51 हजार 700 रुपये की चालानी राशि वसूली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई गेरवानी-पूंजीपथरा मार्ग पर की गई, जहां भारी वाहनों की सघन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा ओवर स्पीड, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, नो पार्किंग, गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


रायगढ़ पुलिस ने हाल ही में पुसौर थाना क्षेत्र में हुए गंभीर सड़क हादसों का उल्लेख करते हुए बताया कि ऐसे मामलों में अब केवल सामान्य यातायात कार्रवाई नहीं बल्कि आपराधिक मानव वध जैसी गंभीर धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सीधे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपनी तथा दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now