नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन 1076, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की जाएगी। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित इस नई व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत, सुलभ और भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है।


कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सलाहकार श्री अनुराग दीवान, श्री अंशुल वर्मा, श्री चंदन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल और श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।


प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचे तथा शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।


सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सलाहकार  अनुराग दीवान ने सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति, संबंधित विभाग, अधिकारी और कार्रवाई की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामला तुरंत संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंच जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होगी। इससे अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और शिकायतों के लंबित रहने की संभावना कम होगी। समाधान के बाद संबंधित नागरिक से सीधे संपर्क कर फीडबैक लिया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो शिकायत स्वतः दोबारा सक्रिय हो जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग से प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सक्रिय बनेगा, जिससे आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।
सीएम हेल्पलाइन सेंटर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित रहेगा। नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर, ऑनलाइन पोर्टल, व्हाट्सएप अथवा लिखित आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। यह व्यवस्था प्रदेश में जनकेंद्रित और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now