नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम तुमान में मिला ब्रिटिश काल का दुर्लभ दस्तावेज, ज्ञानभारतम अभियान में बड़ी उपलब्धि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम तुमान में मिला ब्रिटिश काल का दुर्लभ दस्तावेज, ज्ञानभारतम अभियान में बड़ी उपलब्धि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


80 वर्ष पुराने हस्तलिखित दस्तावेज में मिला ब्रिटिश राजा का स्टाम्प, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोरबा ACGN:- जिले में चलाए जा रहे “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज सामने आया है। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तुमान में ब्रिटिश काल का दुर्लभ हस्तलिखित दस्तावेज खोजा गया है। यह दस्तावेज स्वतंत्रता पूर्व काल का बताया जा रहा है और इसकी उम्र लगभग 80 वर्ष आंकी गई है।


“ज्ञानभारतम” अभियान के जिला समन्वयक  सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम तुमान के बुजुर्ग बिधून दास महंत के नाती ने सर्वेक्षण के दौरान यह दस्तावेज उपलब्ध कराया। दस्तावेज का निरीक्षण करने पर उसमें एक रुपये के स्टाम्प पर तत्कालीन ब्रिटिश राजा की तस्वीर दिखाई दी। लंबे समय के कारण दस्तावेज की स्याही धुंधली पड़ चुकी है तथा कागज भी काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।
जिला समन्वयक  सतीश प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को प्राचीन दस्तावेजों और पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने की सलाह देते हुए कहा कि ये हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि “ज्ञानभारतम” अभियान के तहत 75 वर्ष से अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेजों और पांडुलिपियों का डिजिटल संरक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को “ज्ञानभारतम” एप डाउनलोड कर पुराने दस्तावेजों और पांडुलिपियों की फोटो अपलोड करने की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now