नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अन्नपूर्णा कार्यक्रम में 700 जरूरतमंदों को कराया गया भोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अन्नपूर्णा कार्यक्रम में 700 जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- पवन अग्रवाल

सहयोग फाउंडेशन की पहल से मरीजों और परिजनों के चेहरों पर दिखी मुस्कान, जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर हुआ सेवा कार्य

बलांगीर ACGN:- सहयोग फाउंडेशन द्वारा जिला मुख्यालय अस्पताल बलांगीर में “अन्नपूर्णा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 700 जरूरतमंद लोगों, मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया गया। भोजन में रोटी, सब्जी, फल और मिठाइयाँ शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा और मानवता का भाव देखने को मिला।


यह आयोजन श्री अभिषेक सराफ के जन्मदिन के अवसर पर उनके सहयोग से किया गया। वहीं श्री शशिकांत एवं श्रीमती सुमंती ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मिठाइयों का सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को विशेष बनाया। जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण के दौरान लोगों ने सहयोग फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।


कार्यक्रम में बलांगीर के प्रसिद्ध रबी टी स्टॉल के संचालक  सोमनाथ साहू को अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। सहयोग फाउंडेशन की ओर से श्री अभिषेक सराफ को जन्मदिन तथा श्री शशिकांत एवं श्रीमती सुमंती को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएँ भी दी गईं।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। संस्था ने इस पुनीत कार्य में सहयोग और उपस्थिति के लिए सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now