सूखे नशे पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय तस्कर 8 किलो गांजा सहित गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
संवाददाता अनादि पांडेय
भाठागांव बस स्टैंड में ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, 4 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.122 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में टिकरापारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित शुलभ शौचालय के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर वर्मा एवं पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से अलग-अलग पैकेटों में कुल 8.122 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिलशेर खान पिता अब्दुल सलाम खान उम्र 39 वर्ष तथा कसीम अली पिता सौकत अली उम्र 27 वर्ष निवासी बटवालन मोहल्ला, गली नंबर पहाड़िया, पुरानी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चैन तथा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
निष्पक्ष की सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से फैलता वेबपोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


