नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और रोजगार को मिल रही नई दिशा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“नवा तरिया आय के जरिया” अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और रोजगार को मिल रही नई दिशा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले में 26 नए तालाब स्वीकृत, 3158 मजदूरों को मिला रोजगार

रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा “नवा तरिया-आय के जरिया” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन तालाबों के निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किए गए हैं, जिससे एक ओर जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों में युक्तधारा पोर्टल एवं CLART ऐप की सहायता से तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों को मजबूत करना, भूजल स्तर में सुधार लाना तथा तालाब आधारित आजीविका को बढ़ावा देना है।


विशेष बात यह है कि “नवा तरिया” निर्माण कार्यों में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शासन का प्रयास है कि इन तालाबों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकें। इसके अलावा युवाओं एवं ग्रामीणों को भी जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 26 नवा तरिया स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 21 कार्य प्रगति पर हैं। इन निर्माण कार्यों में वर्तमान समय में 3158 मजदूर कार्यरत हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिला है।
प्रशासन का मानना है कि यह अभियान आने वाले समय में जल संकट से निपटने, खेती-किसानी को मजबूती देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निष्पक्ष निर्भीक सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी फैलता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now