नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छांटा रोड नवापारा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छांटा रोड नवापारा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


42 पौवा देशी मसाला शराब जब्त, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया रिमांड पर

रायपुर। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने छांटा रोड नवापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि छांटा रोड नवापारा स्थित श्रीराम ट्रेडर्स बोर्ड के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से शराब रखे हुए है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भास्कर निषाद पिता स्वर्गीय पुनारद निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी सोमवारी बाजार नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखी प्लास्टिक की बोरी से 42 पौवा शेरा देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.560 बल्क लीटर तथा कीमत लगभग 4200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक कमल बघेल तथा सैनिक भेखलाल निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा    निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now