नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उमड़ा जनसैलाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उमड़ा जनसैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा। छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सुशासन तिहार में  पट्टा, पानी, अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पहुंचे हजारों लोग

कोरबा। ACGN :- नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत छठवां जनसमस्या निवारण शिविर दर्री जोन कार्यालय में आयोजित किया गया। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता की भारी भीड़ देखने को मिली।

सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर शिविर स्थल पहुंचने लगे थे। महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली। शासन और प्रशासन से सीधे संवाद करने का अवसर मिलने पर लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने उपस्थित नागरिकों को सुशासन तिहार अभियान के उद्देश्य एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करना है।

उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े।


शिविर में महापौर संजू देवी राजपूत ने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड, पट्टा वितरण, पेयजल संकट, बिजली बिल माफी, संपत्ति कर माफी, सड़क, नाली, सफाई एवं अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।

खासकर महिलाओं द्वारा पट्टा की मांग को लेकर सबसे अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए। कई महिलाओं ने बताया कि वर्षों से निवास करने के बावजूद उन्हें अब तक भूमि का वैध पट्टा नहीं मिल पाया है, जिसके कारण उन्हें कई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही सर्वे कराया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।


शिविर के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कुछ पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशन कार्ड वितरित किए गए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुछ दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद दिव्यांग हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


पेयजल समस्या को लेकर भी बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्याहीमुड़ी स्थित उच्च जलागार से राजीव नगर, भाटापारा, अयोध्यापुरी एवं स्याहीमुड़ी सहित कई वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन वर्तमान में केवल सुबह लगभग एक घंटे ही पानी मिल पा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों ने दिन में दो बार पानी सप्लाई किए जाने की मांग रखी। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।


वहीं कुछ वार्डों से अतिक्रमण की शिकायतें भी सामने आईं। लोगों ने सार्वजनिक मार्गों एवं शासकीय भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायतों के आधार पर जल्द ही मौके का निरीक्षण कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास मजबूत करने का अभियान बन चुका है।


नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

दर्री जोन में आयोजित यह शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच साबित हुआ, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और समाधान की उम्मीद के साथ वापस लौटे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now