नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार बना जनता और नगर सरकार के बीच भरोसे का सेतु , महापौर संजू देवी राजपूत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार बना जनता और नगर सरकार के बीच भरोसे का सेतु , महापौर संजू देवी राजपूत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा। छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- नगर निगम कोरबा के दर्री जोन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में महापौर संजू देवी राजपूत ने सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से आम जनता तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी बन रहा है।


कार्यक्रम के दौरान महापौर ने क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली, आवास एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।


महापौर ने कहा कि राज्य सरकार “सुशासन, सेवा और जनकल्याण” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंच रहा है।


इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, विनय मिश्रा, पवन वर्मा, जोन कमिश्नर लीला पटेल तथा निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए राहत एवं समाधान का मंच साबित हो रहा है, जहां प्रशासन और जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now