नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जूनागढ़ की होनहार छात्रा अद्यसा साहू बनी ओड़िशा टॉपर, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जूनागढ़ की होनहार छात्रा अद्यसा साहू बनी ओड़िशा टॉपर, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- चम्पक अग्रवाल

सम्मान समारोह में पत्रकार संघ, वकील संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

कालाहांडी ACGN:- जिले के जूनागढ़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा अद्यसा साहू ने सीबीएसई +2 आर्ट्स परीक्षा में ओड़िशा राज्य में टॉप कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है उनकी इस सफलता पर जूनागढ़ में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और पेशेवर संगठनों ने एकजुट होकर उन्हें सम्मानित किया
यह अभिनंदन समारोह जूनागढ़ आरएमसी सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ओड़िशा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंहदेव ने की जबकि जूनागढ़ एनएसी अध्यक्ष हिमाद्री नाइक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में बीईओ तपन माझी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अद्यसा साहू की सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि कहा
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु शेखर वरद, गणपति मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नाइक, इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस के सीईओ अशोक पटनायक तथा निखिल उत्कल प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शांतनु मांझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सरोज पांडा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पीआई कॉलेज के खेल शिक्षक समीर कुमार साहू द्वारा दिया गया
समारोह में अद्यसा साहू को फूलमाला, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं उनके माता-पिता बिश्वनाथ साहू और कुंजलता साहू को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया उपस्थित वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अधिवक्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अद्यसा की उपलब्धि की सराहना की इस अवसर पर पूरे जूनागढ़ क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला


प्रदीप मिश्रा    निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now