कालाहांडी से जूनागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 44 चोरी की बाइक बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- चम्पक अग्रवाल
बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, कई थाना क्षेत्रों से चोरी की गई बाइकें बरामद
कालाहांडी ACGN:- जिले के जूनागढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 44 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस सफलता को जिले में अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है जिससे क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में जूनागढ़ गंटायतपाड़ा निवासी सूरज कैवर्त उम्र 18 वर्ष, पवन कैवर्त उम्र 23 वर्ष, आकाश कैवर्त उम्र 19 वर्ष, हिंजलीबहाली पाड़ा निवासी आलोक बारिक उम्र 19 वर्ष, मुंडारागुड़ा निवासी चंद नाइक उम्र 21 वर्ष तथा भवानीपटना नकटीगुड़ा निवासी समीर दुर्गा उम्र 22 वर्ष शामिल हैं
कालाहांडी एसपी नागराज देवर कोंडा ने जूनागढ़ थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 13 तारीख को जूनागढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई

जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 44 बाइकें बरामद की हैं ये बाइकें कालाहांडी जिले के धर्मगढ़, कोकसारा, अम्पाणी, गोलामुंडा सहित कई थाना क्षेत्रों से भी जब्त की गई हैं इन क्षेत्रों में पहले से बाइक चोरी के कई मामले दर्ज थे जिससे यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय होने का संकेत मिलता है
इस कार्रवाई में बरामदगी के साथ ही पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में अन्य सहयोगियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी पहचान की जाएगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मगढ़ एसडीपीओ वर्षिता अड्डापु और जूनागढ़ थाना आईआईसी सेसदेब बेहरा भी मौजूद रहे पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की भावना व्यक्त की है
प्रदीप मिश्रा निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






