छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
2700 प्रतिभागियों ने भेजे 3000 से अधिक डिज़ाइन, चयनित लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को प्रदेश सहित देशभर से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक लगभग 2700 प्रतिभागियों ने ई-मेल के माध्यम से 3000 से अधिक लोगो डिजाइन भेजकर इस प्रतियोगिता को व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।
राज्य शासन द्वारा “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम परिवर्तित कर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” किए जाने के बाद इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया है। अब मंडल केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहकर सड़क, पुल एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि नाम परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र विस्तार से संस्थान की कार्यक्षमता और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी तथा राज्य के बाहर भी परियोजनाओं में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे।
इसी क्रम में 12 मई 2026 को आयोजित समय-सीमा बैठक में आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर नए स्वरूप को दर्शाने हेतु लोगो डिजाइन प्रतियोगिता प्रारंभ की गई थी। इसमें आम नागरिकों, कलाकारों, डिजाइनरों एवं संस्थाओं से नए नाम और अवधारणा के अनुरूप डिज़ाइन आमंत्रित किए गए थे।
प्रतिभागियों को CDR, PDF, PNG एवं JPEG फॉर्मेट में ई-मेल के माध्यम से प्रविष्टि भेजने की सुविधा दी गई थी।
मंडल द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो के रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा तकनीकी परीक्षण के बाद अंतिम चयन की अनुशंसा की जाएगी।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंडल का नया लोगो सार्वजनिक किया जाएगा और विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






