मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नीति आयोग समर्थित मिशन कामयाबी के तहत VR और आधुनिक तकनीक से अब गांव के बच्चे भी सीखेंगे स्मार्ट एजुकेशन
कोरिया, ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम कुशहा में आयोजित चौपाल के दौरान नीति आयोग समर्थित ‘मिशन कामयाबी’ के तहत संचालित ‘कामयाबी वेन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा और तकनीक आधारित सीखने की सुविधा पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि गांव और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज का युग ज्ञान और तकनीक का है, इसलिए ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
इस ‘कामयाबी वेन’ के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीक आधारित शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विज्ञान, गणित और तकनीकी विषयों को सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से समझाया जा सकेगा, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा।
इस डिजिटल मोबाइल यूनिट से बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा मिलेगी, जिससे उनकी रुचि बढ़ेगी और परीक्षा परिणामों में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है। यह पहल ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह योजना दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और उन्हें भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करेगी।
इस अवसर पर विधायक भैया लाल राजवाड़े, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






