नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सबसे दूर, सबसे पहले: नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सबसे दूर, सबसे पहले: नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नारायणपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत 18 से 25 मई तक चलेंगे विशेष संतृप्तिकरण शिविर, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का लक्ष्य

नारायणपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के अत्यंत दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल नारायणपुर जिले में “सबसे दूर, सबसे पहले” की थीम पर आधारित जनजाति गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के 262 आदिवासी बाहुल्य गाँवों में शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं बल्कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस विशेष पहल के अंतर्गत जिले के 255 गाँवों में आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही 204 गाँवों में विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
18 मई से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान में गाँव-गाँव विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, योजनाओं के आवेदन, तत्काल पंजीयन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जा रही है।
प्रशासन ने बताया कि यह अभियान ग्रामीणों के विश्वास को मजबूत करने तथा जनजातीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now