नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैर संचारी रोगों पर समाज प्रमुखों का उन्मुखीकरण, जिला पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गैर संचारी रोगों पर समाज प्रमुखों का उन्मुखीकरण, जिला पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सिकल सेल, बाल मधुमेह और जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कोरबा, UNICEF छत्तीसगढ़ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में गैर संचारी रोगों पर विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर लगभग 40 समाज प्रमुखों एवं स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली गैर संचारी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं उपचार तथा रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा संस्थागत प्रसव की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरुआती लक्षण जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना और कमजोरी महसूस होना जैसी स्थितियों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान और उपचार के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि समाज प्रमुख और सामुदायिक नेतृत्वकर्ता गांव एवं वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह (UNICEF) द्वारा किया गया। इसमें यूनिसेफ टीम, डॉ. डी. श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट का सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.आर. रात्रे सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now