नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसून से पहले नाला निर्माण में तेजी, मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया कार्यों का जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मानसून से पहले नाला निर्माण में तेजी, मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया कार्यों का जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता / सौरभ साहू

जलभराव से स्थायी राहत के लिए करोड़ों की स्वीकृति, अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को नगर निगम अम्बिकापुर के शहीद वीर नारायण वार्ड क्रमांक 23 में चल रहे नाला निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन से महादेव बस्ती तक तथा महादेव बस्ती से चोरका कछार तक निर्माणाधीन नालों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को मानसून प्रारंभ होने से पहले हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान वार्डवासियों ने जलभराव और पानी निकासी की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया था। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों नाला निर्माण कार्यों के लिए क्रमशः 97 लाख 34 हजार रुपए तथा 131 लाख 85 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।


मंत्री ने कहा कि नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। बारिश के दौरान होने वाली परेशानी और आवागमन बाधित होने जैसी समस्याएं भी समाप्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।


इस दौरान मंत्री ने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण कार्यक्रम में प्रबोध मिंज, पार्षद जितेंद्र सोनी, पार्षद दीपक यादव, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now