नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अम्बिकापुर में ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ, आपातकालीन सेवाओं को मिली नई ताकत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अम्बिकापुर में ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ, आपातकालीन सेवाओं को मिली नई ताकत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता / सौरभ साहू

एक ही नंबर पर मिलेगी पुलिस, मेडिकल, फायर और आपदा सहायता, वैज्ञानिक जांच व्यवस्था भी होगी और मजबूत

सरगुजा ACGN:- तकनीक आधारित सुशासन और आधुनिक कानून व्यवस्था को नई मजबूती देते हुए छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को अम्बिकापुर पुलिस ग्राउंड में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 आधुनिक डायल-112 वाहनों और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


कार्यक्रम में प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसएसपी राजेश अग्रवाल, सीएसपी राहुल बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीक आधारित सुशासन और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ प्रदेश में आधुनिक और त्वरित आपातकालीन सहायता व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


उन्होंने कहा कि ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ की भावना के साथ अब प्रदेशवासियों को पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, हाईवे इमरजेंसी और आपदा प्रबंधन जैसी सभी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को त्वरित और समन्वित सहायता मिल सकेगी तथा आमजन का सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।


मंत्री ने बताया कि प्रदेश में शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों के माध्यम से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि यह सेवा 24 घंटे संचालित होगी तथा इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, ऑटोमेटिक कॉलर लोकेशन पहचान और एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं का उपयोग किया गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, व्हाट्सएप, वेब पोर्टल, चैटबॉट और एसओएस-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।


कार्यक्रम में मोबाइल फॉरेंसिक वैन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी। इससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार आएगा तथा साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से साक्ष्यों के संरक्षण, परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण में तेजी आएगी और जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनेगी।


लगभग 65 लाख रुपये लागत वाली इन अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन में फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, नारकोटिक्स परीक्षण किट, बैलिस्टिक जांच उपकरण, गनशॉट रेजिड्यू परीक्षण किट और उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में समय लगने से जांच प्रभावित होती थी, लेकिन अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच से अपराध अनुसंधान को नई गति मिलेगी।


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य वैज्ञानिक जांच को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका को बढ़ाना और समयबद्ध न्याय व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से संचालित डायल-112 सेवा अब तक लाखों लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान कर चुकी है और अब इसे प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now