नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में नशेड़ी वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 61 चालक पकड़ाए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में नशेड़ी वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 61 चालक पकड़ाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता: अनादि पांडेय

ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत अब तक 3252 वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पुलिस की सख्ती जारी

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 20 मई 2026 की रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाकर 61 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क पर यातायात अनुशासन बनाए रखना है।


यातायात पुलिस के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल 3252 वाहन चालकों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की जा चुकी है जिन्हें शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था।


दिनांक 20 मई की रात एडीसीपी यातायात डी आर पोर्ते के नेतृत्व में शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भाठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, भनपुरी चौक और पंडरी थाना के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चला रहे कुल 61 वाहन चालकों को पकड़ा जिनमें 32 कार चालक, 15 मोटरसाइकिल चालक, 8 टाटा एस वाहन चालक, 2 मेटाडोर चालक और 4 ट्रक चालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी लक्ष्य पूर्ति के लिए नहीं बल्कि सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now