सुशासन तिहार शिविर में गूंजा मातृत्व सम्मान, महिला बाल विकास विभाग ने कराया गोद भराई कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अरविंद तिवारी
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को सुपोषण किट वितरण एवं स्वास्थ्य जांच के साथ विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
जांजगीर-चांपा ACGN:- सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अमोरा, सेक्टर अंवरीद परियोजना जांजगीर में किया गया। कलेक्टर के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में गोद भराई कार्यक्रम, सुपोषण किट वितरण तथा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य आरती तिवारी एवं अंवरीद सरपंच गीता धीवर द्वारा गर्भवती महिलाओं रीना साहू, दीक्षा मिश्रा, ज्योति पटेल, सरिता पटेल एवं लक्ष्मीन गोंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई कराई गई। इस दौरान मातृत्व सम्मान और खुशियों का माहौल देखने को मिला।
शिविर में बच्चों त्रिशान, अंश, भूमि, धैर्य एवं आराध्या को सुपोषण किट वितरित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, स्थानीय उपलब्ध पोषण आहार प्रदर्शनी तथा ईसीई कॉर्नर की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे ग्रामीणों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं पर्यवेक्षक ऋचा तिवारी ने स्टॉल प्रभारी का दायित्व संभालते हुए शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस शिविर में सम्मिलित 19 ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमोरा की कार्यकर्ता अंजलि तिवारी, लता चौबे, तेरस बाई साहू, श्याम बाई साहू, जानकी सूर्यवंशी तथा सहायिकाएं नीता तिवारी, सुक्रिता पटेल, राधिका, ललिता एवं सोनिया का विशेष सहयोग रहा।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित इस शिविर ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शासकीय योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






