नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमोरा में सुशासन तिहार शिविर, 1320 आवेदनों के साथ ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं और मांगें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अमोरा में सुशासन तिहार शिविर, 1320 आवेदनों के साथ ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं और मांगें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अरविंद तिवारी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ लेने की अपील की, हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, आवास चाबी एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

जांजगीर-चांपा ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत अमोरा क्लस्टर अंतर्गत अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अंवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिऊंड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी एवं कोटिया सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस दौरान हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, किसान किताब, बी-1, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा, चेक एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां भी हितग्राहियों को सौंपी गईं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी शिविर का प्रमुख आकर्षण रहा। विभागीय स्टॉलों में ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 1320 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1203 मांग एवं 117 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी और प्रक्रिया को आमजन तक सरल तरीके से पहुंचाने की अपील की। साथ ही जल संरक्षण, जल के सदुपयोग एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश भी दिया।
वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे  ने कहा कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति अपनी मांग और समस्या खुलकर बता सके तथा उसका समय-सीमा में पारदर्शी निराकरण हो, यही सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समय-सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है और सभी हितग्राहियों से इसे कराने की अपील की।
कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और नियमित रूप से पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा अपनाकर लोग बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं तथा शासन की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, घासीराम कश्यप, जनपद सदस्य आरती तिवारी, अखिलेश भीष्म, रामसाय खुटे, राजकुमार कश्यप, लखनलाल साहू, अमन प्रताप सिंह, सरपंच राकेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ बी.आर. वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार 21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now