नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “आओ सवारें कल अपना” अभियान बना युवाओं की नई पहचान, खेल और कला से जुड़ रहे बच्चे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“आओ सवारें कल अपना” अभियान बना युवाओं की नई पहचान, खेल और कला से जुड़ रहे बच्चे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में समर कैम्प का आयोजन, खेल, योग, तायक्वांडो, सिलाई और क्राफ्ट से युवाओं को मिल रहा नया मंच

बिलासपुर ACGN:- “आओ सवारें कल अपना” चेतना अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित समर कैम्प युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है। “अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” की थीम पर आयोजित इस विशेष अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेल, कला और मनोरंजन के जरिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे मोबाइल, नशा और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में संचालित इस समर कैम्प में बच्चों और युवाओं को तायक्वांडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, रनिंग, योग, मनोरंजन, सिलाई एवं क्राफ्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड एवं मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।


पुलिस प्रशासन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशा, मोबाइल की लत एवं अपराध जैसी बुराइयों से दूर रखना है। इसी सोच के साथ प्रशिक्षित कोच एवं विशेषज्ञ बच्चों को खेल और कला के क्षेत्र में लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं।


समर कैम्प में वॉलीबॉल के लगभग 35 बच्चे, हैंडबॉल के 40 बच्चे, हॉकी के 70 बच्चे, रनिंग के 50 बच्चे एवं तायक्वांडो के करीब 70 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें कई प्रतिभागी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और लगातार अभ्यास कर रहे हैं।


कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं समय-समय पर प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर बच्चों की गतिविधियों की जानकारी लेते हैं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हैं। इसी क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल भी प्रशिक्षण शिविर पहुंचे और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें योगा मैट वितरित किए तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।


वहीं “आओ सवारें कल अपना” अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार की युवतियों एवं महिलाओं के लिए सिलाई और क्राफ्ट प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नवीन पुलिस लाइन कार्यालय के मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिलाएं एवं युवतियां भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


बिलासपुर पुलिस का यह अभियान समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा एवं अपराध मुक्त बनाने में बड़ी मदद मिल सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now